लेटेस्ट न्यूज़

ऊंची दीवारों पर छिपकली की तरह चढ़ने में एक्सपर्ट, लखनऊ के घरों में इस तरह करते थे डकैती

लखनऊ पुलिस ने ऐसे अपराधियों को गिरफ़्तार किया है, जो छिपकली की तरह एक के ऊपर एक खड़े होकर कई फ़ीट लंबी दीवार फांद घरों में डकैती डालते थे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. लखनऊ पुलिस ने ऐसे अपराधियों को गिरफ़्तार किया है, जो छिपकली की तरह एक के ऊपर एक खड़े होकर कई फ़ीट लंबी दीवार फांद घरों में डकैती डालते थे. डकैती डालने वाले सरगना सहित पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है. अपराधियों के पास अपनी कार भी रहती थी. आरोपी पहले मोटरसाइकिल से रेकी करते थे, उसके बाद कार से रात देर रात पहुंच कर मानव श्रृंखला बनाकर घर में घुसते थे और घटना को अंजाम देते थे.