लेटेस्ट न्यूज़

AI के जरिए शख्स ने बनाया सीएम योगी का डीप फेक वीडियो, अब पुलिस ने लिया ये एक्शन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना एक शख्स को भारी पड़ गया. डीप फेक वीडियो शेयर करने को लेकर उत्तरप्रदेश STF ने शख्स को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना एक शख्स को भारी पड़ गया. डीप फेक वीडियो शेयर करने को लेकर उत्तरप्रदेश STF ने शख्स को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम थाना सेक्टर 36 में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपी श्याम गुप्ता रेहड़ी-पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन का उत्तरप्रदेश अध्यक्ष बताया जा रहा है.