लेटेस्ट न्यूज़

बम-बम बोल रहा है काशी: नए साल पर विश्वनाथ मंदिर में उमड़ी लाखों भक्तों की भीड़

Varanasi News: धर्म-अध्यात्म की नगरी काशी में नए साल की शुरूआत बगैर अपने आराध्य द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बगैर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Varanasi News: धर्म-अध्यात्म की नगरी काशी में नए साल की शुरूआत बगैर अपने आराध्य द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बगैर नहीं हो सकती है. यही आस्था का 2023 के पहले दिन जनसैलाब के रुप में बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में देखने को मिला. लाखों की संख्या में ना केवल वाराणसी और बल्कि देश के कोने-कोने से पहुंचे भक्तों ने बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन किए. सुबह से ही भक्त कतार में गंगाजल, दूध और पुष्प माला लिए अपनी बारी के इंतजार में नजर आए.पूरा विश्वनाथ धाम हर-हर महादेव और बाबा विश्वनाथ के उद्घोष से गुंजायमान होता रहा.