वाराणसी में महिलाएं थीं घर के अंदर, गेट के बाहर दीवार खड़ी करने लगा पूर्व भाजपा MLA का बेटा प्रशांत सिंह... क्या है माजरा
Varanasi News: वाराणसी में पूर्व भाजपा विधायक सुनीता सिंह का बेटा प्रशांत सिंह जबरदस्ती एक मकान के गेट के सामने दीवार क्यों खड़ी करने लगा? यहां जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Varanasi News
Varanasi News: वाराणसी का एक वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि गाजीपुर के जमनिया की पूर्व भाजपा विधायक सुनीता सिंह का बेटा प्रशांत सिंह जबरदस्ती एक मकान के गेट के सामने दीवार खड़ी कर रहा है. वीडियो में दोनों पक्ष आपस में जमकर तूतू-मैंमैं भी कर रहे हैं. लेकिन इस दौरान दीवार बनने का काम नहीं रुकता है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और फिर मामला तहसील में जांच के लिए पहुंचा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होनी है. घटना के पीछे जमीन का विवाद और आवागमन का रास्ता है, जिसको लेकर दोनों ही पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे हैं.