अब वजू खाने का ASI सर्वे कराने की मांग की जाएगी...विष्णु जैन ने बताया अपना अगला प्लान
भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण (ASI) द्वारा किए गए ज्ञानवापी परिसर के सर्वे की रिपोर्ट सामने आने के बाद हिंदू पक्ष उत्साहित है.
ADVERTISEMENT

vishnu jain
Gyanvapi Update: भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण (ASI) द्वारा किए गए ज्ञानवापी परिसर के सर्वे की रिपोर्ट सामने आने के बाद हिंदू पक्ष उत्साहित है. वहीं, मुस्लिम पक्ष ने इस रिपोर्ट को सिरे से नकार दिया है. बता दें कि गुरुवार को हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने दावा किया कि ASI की रिपोर्ट से संकेत मिला है कि ज्ञानवापी मस्जिद वहां पहले से मौजूद एक पुराने मंदिर के अवशेषों पर बनाई गई थी. इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि अब उनका आगे का प्लान क्या है.