UPTak Baithak Logo

काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन को जा रहे हैं तो बनारस के ये पांच पौराणिक घाट जरूर घूमें

Varanasi News: कहते हैं कि काशी दुनिया का सबसे प्राचीन शहर है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक काशी भगवान शंकर के त्रिशूल पर स्थित…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Varanasi News: कहते हैं कि काशी दुनिया का सबसे प्राचीन शहर है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के मुताबिक काशी भगवान शंकर के त्रिशूल पर स्थित है. गंगा के किनारे बसा यह शहर देवों की नगरी कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि भगवान शंकर यहां साक्षात निवास करते हैं. काशी कहिए, वाराणसी या फिर बनारस, पवित्र नदी गंगा के तट पर बसा यह शहर अपनी ऐतिहासिकता और प्राचीनता के लिए जाना जाता है. वाराणसी में बने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के बाद से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और सैलानियों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफे का दावा भी किया जा रहा है.