ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में पूजा का अधिकार देने के बाद रिटायर हुए जज अजय कृष्ण, ऐसा रहा सफर
ज्ञानवापी परिसर के तहखाने में मौजूद देवी देवताओं की पूजा का अधिकार व्यास पाटीकार को फिर से सौंपने का निर्णय कर वाराणसी के जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश 31 जनवरी को रिटायर हो गए.
ADVERTISEMENT

ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में पूजा का अधिकार देने के बाद रिटायर हुए जज अजय कृष्ण, ऐसा रहा सफर
Gyanvapi Vyas Tahkhana Update: ज्ञानवापी परिसर के तहखाने में मौजूद देवी देवताओं की पूजा का अधिकार व्यास पाटीकार को फिर से सौंपने का निर्णय कर वाराणसी के जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश 31 जनवरी को रिटायर हो गए. अयोध्या मामले में ऐतिहासिक निर्णय देने वाले जजों की सूची में अपना नाम दर्ज कराते हुए अपनी न्यायिक सेवा के आखिरी दिन अजय कृष्ण विश्वेश ने ज्ञानवापी पर फैसला दिया. इसके साथ ही विश्वेश उस इतिहास के पन्नों का हिस्सा हो गए, जिसका हवाला आने वाली सदियों तक दिया जाता रहेगा.

