वाराणसी में मां के शव के साथ एक साल तक घर में रहीं 2 बेटियां, मनाई बर्थडे, ऐसे खुला राज
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां दो बेटियां अपनी मां के शव के साथ लगभग एक साल तक घर में रहती रहीं…
ADVERTISEMENT

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक बेहद ही सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां दो बेटियां अपनी मां के शव के साथ लगभग एक साल तक घर में रहती रहीं. मां का शव कंकाल का रूप धारण कर चुका था, लेकिन बेटियों ने अंतिम संस्कार नहीं कराया. इस दौरान उन्होंने घर पर बर्थडे पार्टी भी सेलिब्रेट की. पिछले कई दिनों से जब दोनों लड़कियां घर से बाहर नहीं निकलीं, तो पड़ोसियों ने इस बात की जानकारी रिश्तेदारों को दी. सूचना पर रिश्तेदार जब घर पहुंचे तो उन्होंने जो मंजर देखा उससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल बन चुके शव को घर से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. फिलहाल, पुलिस मृतका की दोनों बेटियों से पूछताछ कर रही है.









