लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी: 4 नवंबर को देवोत्थान एकादशी से शुरू होंगे मांगलिक काम, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त

Varanasi News: देवोत्थान एकादशी (Dev Uthani Ekadashi 2022) वर्ष की सभी 24 एकादशी में सबसे महत्वपूर्ण एकादशी होती है. इसे हरि प्रबोधिनी एकादशी भी कहा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Varanasi News: देवोत्थान एकादशी (Dev Uthani Ekadashi 2022) वर्ष की सभी 24 एकादशी में सबसे महत्वपूर्ण एकादशी होती है. इसे हरि प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है. इस वर्ष देवोत्थान एकादशी 4 नवंबर यानी शुक्रवार को मनाई जाएगी. आपको बता दें कि एकादशी की तिथि 3 नवंबर की रात 8:51 पर लग जाएगी जो 4 नवंबर यानी शुक्रवार की शाम 7:02 तक रहेगी. सूर्योदय व्यापिनी तिथि को ध्यान में रखकर हरि प्रबोधिनी एकादशी व्रत का 4 नवंबर को ही मान्य होगा.