लेटेस्ट न्यूज़

Dev Deepawali: लाखों दीपों से सजेंगे काशी के गंगा घाट, विश्वनाथ मंदिर में दिखेगी ऐसा नजारा

Dev Deepawali 2022: काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण होने के बाद वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. ऐसे में देव दीपावली…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Dev Deepawali 2022: काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण होने के बाद वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. ऐसे में देव दीपावली पर काशी आने वाले सैलानियों की संख्या लाखों में होने का अनुमान है. योगी सरकार जहां वाराणसी के सभी घाटों को 10 लाख दीयों से रौशन करके नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है, वहीं काशी विश्वनाथ धाम को दिव्य और अलौकिक रूप देने के लिए फूलों से सजाने की तैयारी है. सरकार की ओर से इसके लिए 80 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे. इसमें पूरे विश्वनाथ धाम परिसर की दो दिन तक सजावट की जाएगी.