लेटेस्ट न्यूज़

काशी में बनेगा क्रिकेट स्टेडियम, लाइट्स होंगी त्रिशूल तो पवेलियन होगा डमरू जैसा, आएगा इतना खर्च

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 23 सितंबर को आ रहें हैं. इस दौरान पीएम…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 23 सितंबर को आ रहें हैं. इस दौरान पीएम मोदी हर बार की तरह पूर्वांचल और यूपी की जनता को सौगात देंगे. इसमें न केवल 16 मंडलों में 16 अटल आवासीय स्कूल का लोकार्पण होगा, बल्कि पूर्वांचल का पहला और यूपी का तीसरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास भी पीएम मोदी के हाथों होगा. पीएम मोदी वाराणसी में तीन घंटों से ज्यादा का वक्त बिताएंगे. इस दौरान वह वाराणसी के राजातालाब तहसली के अंतर्गत आने वाले गंजारी गांव में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही, वहीं गंजारी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे. इस मौके पर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर समेत कई ख्यातिलब्ध अतंरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी मौदूज रह सकते हैं.