लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं बांदा की DM दुर्गा शक्ति नागपाल जिनकी सख्ती से माफिया मुख्तार की उड़ गई है नींद?

IAS दुर्गा शक्ति नागपाल उसी जिले की डीएम हैं, जहां माफिया मुख्तार अंसारी बंद है. ऐसा कहा जाता है कि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की सख्ती की वजह से माफिया मुख्तार की रातों की नींद उड़ गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ias Durga Shakti Nagpal News: उत्तर प्रदेश की चर्चित IAS अधिकारियों में से एक दुर्गा शक्ति नागपाल अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. कभी अपने फैसलों तो कभी अपनी सख्ती की वजह से उनके बारे में चर्चा होती रहती है. आपको बता दें कि दुर्गा शक्ति नागपाल उसी जिले की डीएम हैं, जहां माफिया मुख्तार अंसारी बंद है. ऐसा कहा जाता है कि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की सख्ती की वजह से माफिया मुख्तार अंसारी की रातों की नींद उड़ गई है.