लेटेस्ट न्यूज़

गाजीपुर में गंगा किन्नर को मारी गोली तो साथी किन्नरों ने पूरा न्यूड होकर सड़क पर मचा दिया हंगामा, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बता दें कि यहां अज्ञात बदमाश ने यूट्यूबर गंगा किन्नर उर्फ हर्ष उपाध्याय की सिर के पास गोली मारकर हत्या कर दी और और मौके से फरार हो गया.

ADVERTISEMENT

Ghazipur News
Ghazipur News
social share
Google CTA

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां अज्ञात बदमाश ने यूट्यूबर गंगा किन्नर उर्फ हर्ष उपाध्याय की सिर के पास गोली मारकर हत्या कर दी और और मौके से फरार हो गया. घटना की पुष्टि एसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ ने की है. वहीं, इस घटना के विरोध में गंगा किन्नर के बाकी साथियों ने निवस्त्र होकर सड़क पर प्रदर्शन किया है. बता दें कि इस घटना के चलते इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं, पुलिस मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश में जुटी हुई है.