UP Police की 2 महिला कॉन्स्टेबल बनना चाहती हैं पुरुष, लगाई ये अर्जी, सरकार लेगी आखिरी फैसला
UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. इस मामले का हल निकालने के लिए पुलिस अधिकारियों को भी पसीने आ…
ADVERTISEMENT

UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. इस मामले का हल निकालने के लिए पुलिस अधिकारियों को भी पसीने आ रहे हैं. दरअसल यूपी पुलिस की दो महिला कॉन्स्टेबलों ने पुलिस मुख्यालय में अनोखी अर्जी दी है. बता दें कि 2 महिला कॉन्स्टेबलों ने अपना लिंग परिवर्तन कराने के लिए मुख्यालय में अर्जी दी है. अब यूपी पुलिस के अधिकारियों के सामने चुनौती है कि कैसे महिला कॉन्स्टेबलों की अर्जी का निस्तारण किया जाए? इस मामले को लेकर अब डीजीपी मुख्यालय की स्थापना विंग की तरफ से शासन को भी पत्र लिखा गया है.