दो ड्राइवर यात्रियों को बीच में छोड़कर निकले, 4 घंटे तक प्लेटफॉर्म पर खड़ी रहीं ट्रेन, जानें वजह
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से रेलवे के इतिहास में अजब-गजब कारनामा सामने आया है. लखनऊ– गोरखपुर रेलखंड के बुढ़वल स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ड्राइवर ने 12 घंटे ड्यूटी होने पर ट्रेन खड़ी कर दी.
ADVERTISEMENT

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से रेलवे के इतिहास में अजब-गजब कारनामा सामने आया है. लखनऊ– गोरखपुर रेलखंड के बुढ़वल स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ड्राइवर ने 12 घंटे ड्यूटी होने पर ट्रेन खड़ी कर दी. 3 घंटे से अधिक समय बीतने पर ट्रेन में सवार यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा. इस बीच आरपीएफ, जीआरपी, स्टेशन अधीक्षक समेत सभी स्टाफ मूक दर्शक बने रहे. वहीं लखनऊ से ड्राइवर के आने पर ट्रेनें रवाना की गईं.









