UPTak Baithak Logo

PCS अफसर ज्योति मौर्य की कहानी में ट्विस्ट, शादी की इस निशानी से सामने आए नए दावे, कौन सच्चा?

Jyoti Maurya News: पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. मगर दोनों की कहानी किसी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Jyoti Maurya News: पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. मगर दोनों की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. यूपी के बनारस की रहने वालीं ज्योति मौर्य एक बेहद साधारण परिवार से आती हैं. उनके पिता की अपनी एक चक्की की दुकान है. वह बचपन से ही पढ़ने में बहुत तेज थीं, लेकिन पिता ने ग्रेजुएशन करने के बाद अपनी बेटी की शादी साल 2010 में आलोक मौर्य से कर दी थी. चर्चा है कि आलोक से शादी के बाद जब ज्योति अपने ससुराल पहुंचीं तो पति ने अपनी पत्नी को पढ़ा लखा कर कुछ अच्छा बनाने का बीड़ा उठाया. यानी आप कह सकते हैं कि कुछ हद तक दोनों की कहानी अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम की तरह है. वहीं, इस बीच ज्योति ने अपनी शादी का कार्ड मीडिया के सामने रखा है, जिसे आलोक ने फर्जी बता दिया है. खबर में आगे पढ़िए आखिर क्या है पूरा माजरा?