गुरपिंदर ने ₹25 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा कनाडा, विदेश पहुंचकर महिला ने फोन ही नहीं उठाया
Pilibhit News: पीसीएस ज्योति मौर्य का केस लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है. दरअसल पीलीभीत…
ADVERTISEMENT

Pilibhit News: पीसीएस ज्योति मौर्य का केस लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है. दरअसल पीलीभीत में रहने वाले एक पति का कहना है कि उसने अपनी पत्नी के कहने पर उसे कनाडा भेजा. कनाडा भेजने में उसपर 25 लाख रुपये खर्च भी किए. मगर पत्नी ने कनाडा पहुंचते ही उससे रिश्ता तोड़ दिया और उससे संपर्क रखना बंद कर दिया. अब पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है.