लेटेस्ट न्यूज़

माफिया मुख्तार की करीबी सपा नेता निकहत गाजीपुर में हुई गिरफ्तार, फर्जी तरीके से यहां ली थी नौकरी

गाजीपुर में अपराध और आपराधिक कार्यों में लिप्त सफेदपोशों पर कार्रवाई लगातार जारी है. इस बीच गाजीपुर पुलिस ने नगर पंचायत बहादुरगंज के रसूखदार सपा नेता और चेयरमैन रियाज अंसारी की पूर्व चेयरमैन पत्नी निकहत परवीन को फर्जीवाड़े के एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ghazipur News: गाजीपुर में अपराध और आपराधिक कार्यों में लिप्त सफेदपोशों पर कार्रवाई लगातार जारी है. इस बीच गाजीपुर पुलिस ने नगर पंचायत बहादुरगंज के रसूखदार सपा नेता और चेयरमैन रियाज अंसारी की पूर्व चेयरमैन पत्नी निकहत परवीन को फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. ये दोनों पति पत्नी 6 बार से चेयरमैन पद पर काबिज हैं और क्षेत्र में काफी रसूखदार माने जाते हैं. इनका कुनबा बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जा रहा है.