UPTak Baithak Logo

‘बांदा जेल से बाहर निकल दूसरे राज्य की जेल जाना चाहता है मुख्तार अंसारी’, SC ने दिए ये निर्देश

मुख्तार अंसारी के बेटे ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी कि मुख्तार को यूपी की बांदा जेल से निकालकर किसी दूसरे राज्य की जेल में शिफ्ट कर दिया जाए. अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम बात की है और यूपी सरकार को भी निर्देश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Mukhtar Ansari: कहते हैं कि वक्त पलटने में देर नहीं लगती. कुछ ऐसा ही इन दिनों माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari News) के साथ हो रहा है. ये वही मुख्तार अंसारी है, जो जेल में बैठे-बैठे ही पूरे प्रदेश को हिला डालता था. ये वही मुख्तार अंसारी है, जिसके आगे यूपी की कानून व्यवस्था बेबस नजर आती थी. मगर आज जब मुख्तार के दिन पलटे हैं और ये बुरी तरह से कानूनी शिकंजे में फंस चुका है, तो मुख्तार को जेल में अपनी जान की चिंता तक सताने लगी है.