‘कूदकर जान दे दूंगी…’, सिपाही का शव देखते ही फफक पड़ी मंगेतर, दो महीने बाद होनी थी शादी
Kannauj Case : कन्नौज जिले में हिस्ट्रीशीटर और उसके परिवार से मुठभेड़ के दौरान बलिदान हुए सिपाही सचिन राठी का शव बुधवार सुबह में गांव…
ADVERTISEMENT

Kannauj Case : कन्नौज जिले में हिस्ट्रीशीटर और उसके परिवार से मुठभेड़ के दौरान बलिदान हुए सिपाही सचिन राठी का शव बुधवार सुबह में गांव शाह डब्बर पहुंचा. यहां पूरे गांव ने बलिदानी सचिन राठी को अंतिम विदाई दी, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार हुआ. सचिन के मौत से उनके परिवार में ही नहीं बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर है. बेटे का शव देखकर सचिन के बुजुर्ग पिता अपने आंसूओं को नहीं रोक पा रहे थे. नम आंखों से वो बस यहीं कर रहे थे कि कुछ दिनों बाद सचिन की बारात निकलने वाली थी पर आज उसकी अंतिम यात्रा निकल रही है.