UPTak Baithak Logo

हरदोई में दो युवतियों ने 2 सगे भाइयों को लगाया चूना, शादी के चंद घटों बाद ये सब लेकर हुईं फरार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में लूट और ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां पर दो दुल्हनों ने दो सगे भाइयों के साथ विवाह किया. आरोप है कि दोनों ने सुहागरात से पहले ही खीर में नशीला पदार्थ मिला दिया और नकदी-जेवर लेकर फरार हो गईं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में लूट और ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां पर दो दुल्हनों ने दो सगे भाइयों के साथ विवाह किया. आरोप है कि दोनों ने सुहागरात से पहले ही खीर में नशीला पदार्थ मिला दिया और नकदी-जेवर लेकर फरार हो गईं. बता दें कि शादी के लिए दोनों सगे भाइयों का रिश्ता एक दलाल के जरिए दोनों लड़की से तय हुआ था. इसके लिए दोनों ने दलाल को 80000 रुपए भी दिए थे. इसके बाद दलाल लड़कियों को लेकर शादी कराने लड़कों के गांव पहुंचा था. यहां शादी से पहले ही उसने निर्धारित रकम दूल्हों से लेने के बाद दोनों की गांव के एक मंदिर में शादी कराई.