एटा में जमींदार पूर्वजों वाले खंडहर मकान की खुदाई करते वक्त निकली तिजोरी, मिल गया खजाना?
Etah News: खुदाई के दौरान कभी-कभी पुराने समय की चीजें, सोना-चांदी के सिक्के निकलकर सामने आ जाते हैं. कभी-कभी खुदाई में निकला खजाना उस परिवार…
ADVERTISEMENT

Etah News: खुदाई के दौरान कभी-कभी पुराने समय की चीजें, सोना-चांदी के सिक्के निकलकर सामने आ जाते हैं. कभी-कभी खुदाई में निकला खजाना उस परिवार की आर्थिक हालत पलट कर रख देता है, जिसकी जमीन से वह निकला होता है. कुछ ऐसा ही मामला एटा से सामने आया है. यहां पूर्व में कभी जमींदार रहा परिवार आज आर्थिक हालात से जूझ रहा है. मगर अब शायद उसकी किस्मत पलट सकती है. दरअसल परिवार का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में आ गया था. ऐसे में परिवार अपने खंडहर हो चुके पुराने मकान को नया बनवाने के लिए उसकी खुदाई करवा रहा था. खुदाई के दौरान एक तिजोरी निकलकर सामने आई और हर किसी की नजरें तिजोरी के ऊपर ठहर गईं.