लेटेस्ट न्यूज़

देवरिया में प्रेमचंद यादव के समर्थन में हंगामा करने वालों पर एक्शन की तैयारी, जांच शुरु

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के फतेहपुर गांव में जमीनी विवाद में हुए हत्याकांड (Deoria Murder Case) के बाद अब प्रशासन…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के फतेहपुर गांव में जमीनी विवाद में हुए हत्याकांड (Deoria Murder Case) के बाद अब प्रशासन एक्शन की तैयारी में है. राजस्व विभाग ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य मृतक प्रेमचंद यादव के मकान और जमीन की पैमाइश पूरी करके कोठी पर मार्किंग कर दी है. वहीं प्रेमचंद यादव के मकान व जमीन की पैमाइश के दौरान हंगामा करने वाले लोगों पर पुलिस-प्रशासन एक्शन लेने जा रही है.

हंगामा करने वालों पर एक्शन की तैयारी

पुलिस ने धारा 188 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ये कार्रवाई धारा 144 के उल्लंघन पर की गई है. कल (9 अक्टूबर) सैकड़ों की संख्या में लोग प्रेमचंद के घर के पास जमा होकर नारेबाजी कर रहे थे. पुलिस से उनकी झड़प भी हुई थी. इस दौरान पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा था.

गांव में लागू हुआ धारा-144

वहीं अपर जिलाधिकरी गौरव श्रीवास्तव ने फतेहपुर गांव में धारा 144 लागू कर दी है जो एक महीने के लिए प्रभावी होगी. यहां धरना प्रदर्शन जुलूस पर प्रतिबंध लगाया गया है.  आदेश में कहा गया है कि देवरिया के फतेहपुर गांव में विभिन्न राजनीतिक दलों और समाजिक संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन और जूलूस से झेत्र की शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है. इसलिए 9 अक्टूबर से 8 नंवबर तक फतेहपुर गांव में धारा 144 लगाया जाता है.

पैमाइश के दौरान हुआ था हंगामा

सोमवार को मृतक प्रेमचंद यादव के जमीन की नाप-जोख होता देख आसपास के ग्रामीण धरने पर बैठ गए. गांव में तनाव देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था. इलाके के लोग सैकड़ो की संख्या में प्रेमचंद यादव के मकान पर जाने वाली सड़क पर जुट गए और नारेबाजी कर हंगामा करने लगे. किसी तरीके से भीड़ को पुलिस ने संभालने का प्रयास किया.