बुलंदशहर की स्कूल टीचर प्रभा ने क्लास में बनाई थी रील, वायरल हुईं तो लेने के देने पड़ गए
Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक सरकारी स्कूल की क्लास में महिला टीचर को रील बनाने के आरोप में निलंबित कर दिया…
ADVERTISEMENT

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक सरकारी स्कूल की क्लास में महिला टीचर को रील बनाने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. वहीं, महिला टीचर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि बीएसए ने बताया है कि महिला शिक्षक की लिखित शिकायत प्रधानाध्यापक द्वारा की गई थी, जिसके बाद ये कार्रवाई हुई. आरोप ये भी है कि स्कूल स्टाफ के साथ भी निलंबित हुई टीचर रवैया ठीक नहीं है.