बांदा: गहरी नींद में सो रहे थे पुलिसकर्मी, अचानक भरभराकर गिर गया बैरक, एक सिपाही की मौत
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बांदा में देर रात एक भीषण हादसा में एक पुलिस कास्टेबल की दर्दनाक मौत हो गयी. बताया जा रहा…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बांदा में देर रात एक भीषण हादसा में एक पुलिस कास्टेबल की दर्दनाक मौत हो गयी. बताया जा रहा कि एक पुरानी बैरक जो जर्जर हालत में थी, देर रात अचानक ढह गई और नीचे सो रहे कांस्टेबल दब गया. रेस्क्यू करके उसको निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुँचे हैं. मृतक कांस्टेबल कानपुर देहात का रहने वाला था. पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है.
