लेटेस्ट न्यूज़

बदल जाएगा सहारनपुर रेलवे स्टेशन का नजारा... बनेंगे 2 नए प्लेटफॉर्म और ओवरब्रिज, आएगा इतना खर्चा

Saharanpur Railway Station News:  सहारनपुर रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदलने वाली है. अब यहां करोड़ों की लागत से 2 नए प्लेटफॉर्म और एक नया ओवरब्रिज बनाया जाएगा.

ADVERTISEMENT

Saharanpur Railway Station News
Saharanpur Railway Station News
social share
google news

Saharanpur Railway Station News: सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा और संचालन क्षमता बढ़ाने के लिए बड़े परिवर्तन की योजना बन रही है. अंबाला मंडल के डीआरएम ने महाप्रबंधक रेलवे को दो नए प्लेटफॉर्म बनाने का प्रस्ताव भेजा है. वर्तमान में सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर कुल 6 प्लेटफार्म हैं, लेकिन चार प्लेटफार्मों पर ही ट्रेनों का आवागमन होता है. इसके कारण कई बार ट्रेनों को आउटर पर खड़ा करना पड़ता है, जिससे यात्री असुविधा का सामना करते हैं.