लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, DIG-SSP ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था परखी

Saharanpur Kanwar Yatra Security: कांवड़ यात्रा 2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए सहारनपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. डीआईजी और एसएसपी ने चुनैटी फाटक के पास कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बैरिकेडिंग, पुलिस पिकेट, पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा कर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए.

ADVERTISEMENT

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, DIG-SSP ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था परखी
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, DIG-SSP ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था परखी
social share
Google CTA

Saharanpur Kanwar Yatra Security : कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. इसी क्रम में शुक्रवार को डीआईजी सहारनपुर रेंज और एसएसपी सहारनपुर ने थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के चुनैटी फाटक के पास कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.