लेटेस्ट न्यूज़

आंधी-तूफान के बाद बिजली संकट पर पार्षदों ने अधिकारियों से की वार्ता, जल्द लगेंगे नए पोस्टपेड स्मार्ट मीटर

Saharanpur smart meter news: सहारनपुर में आंधी-तूफान के बाद बिजली आपूर्ति और स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याओं को लेकर पार्षदों ने विद्युत अधिकारियों से मुलाकात की. अधिकारियों ने जल्द नए पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाने का आश्वासन दिया.साथ ही पोल, ट्रांसफार्मर और झूलते तारों से जुड़ी समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिया.

ADVERTISEMENT

 Saharanpur News
Saharanpur News
social share
Google CTA

Saharanpur smart meter news :नगर क्षेत्र और आसपास के 32 गांवों में हाल ही में आए आंधी-तूफान के बाद लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने तथा विद्युत पोल और स्मार्ट मीटरों से जुड़ी समस्याओं को लेकर पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कार्यकारिणी सदस्य मंसूर बदर के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की.