लेटेस्ट न्यूज़

रामपुर में इसरार ने अपनी पत्नी नसरीन को प्राइवेट पार्ट में करंट देकर ली जान? दूसरी महिला से संबंध को लेकर मृतका का पति से था विवाद!

रामपुर के बिलासपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति इसरार उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला नसरीन की हत्या बिजली का करंट देकर की गई. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अपनी पत्नी को इलेक्ट्रिक शॉक देने की बात स्वीकार की है.

ADVERTISEMENT

Rampur Nasreen Death Case
Rampur Nasreen Death Case (Photo:AI Generated)
social share
Google CTA

Rampur Nasreen Death Case: रामपुर के बिलासपुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति इसरार उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला नसरीन की हत्या बिजली का करंट देकर की गई. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अपनी पत्नी को इलेक्ट्रिक शॉक देने की बात स्वीकार की है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर छह जगह चोट और जलने की चोटें मिली हैं. पुलिस के अनुसार, निजी अंग पर भी इलेक्ट्रिक शॉक दिए जाने की पुष्टि हुई है. मामले की जांच अभी शुरुआती स्तर पर है.