लेटेस्ट न्यूज़

रामपुर में इसरार ने अपनी पत्नी नसरीन को प्राइवेट पार्ट में करंट देकर मारा? जमीन और दूसरी महिला से संबंध को लेकर था विवाद!

रामपुर के बिलासपुर में नसरीन की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति इसरार उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में पत्नी को इलेक्ट्रिक शॉक देने की बात स्वीकार की है. पोस्टमार्टम में छह जगह चोट और जलने के निशान मिले हैं. परिजनों ने जमीन और दूसरी महिला से जुड़े विवाद के आरोप लगाए हैं.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1 (सांकेतिक फोटो)

1/7

रामपुर के बिलासपुर में नसरीन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति इसरार उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया है. परिजनों ने आरोप लगाया कि नसरीन को बिजली का करंट देकर मार दिया गया. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने पत्नी को इलेक्ट्रिक शॉक देने की बात स्वीकार की है.

2 (सांकेतिक फोटो)

2/7

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नसरीन के शरीर पर छह जगह चोट और जलने के निशान मिले हैं. जांच में उसके निजी अंग पर भी इलेक्ट्रिक शॉक दिए जाने की पुष्टि हुई है. हालांकि, मामले की जांच अभी शुरुआती स्तर पर है और पुलिस सभी आरोपों व परिस्थितियों की जांच कर रही है.

3

3/7

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि नसरीन पर मायके से मिली जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा था. वह बच्चों के भविष्य को देखते हुए जमीन बेचने के लिए तैयार नहीं थी. इसी बात को लेकर पति और ससुराल पक्ष से उसका विवाद चल रहा था. परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

4

4/7

मृतका के चाचा इसरार ने आरोप लगाया कि जमीन बेचने के लिए नसरीन पर लगातार दबाव बनाया जाता था. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के किसी दूसरी महिला से संबंध होने को लेकर परिवार में विवाद था. परिजनों के मुताबिक, नसरीन की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी और उसके चार बेटियां व एक बेटा हैं.

5

5/7

नसरीन की बहन हसीन जहां ने बताया कि घटना से पहले उसके चेहरे पर चोट लगी थी, लेकिन पूछने पर उसने मारपीट से इनकार किया था. बहन के मुताबिक, नसरीन ने घर में चल रहे विवाद से जुड़ी कुछ बातें बताई थीं. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी एक महिला से जुड़े विवाद में जेल जा चुका था.

6

6/7

हसीन जहां ने आरोप लगाया कि इसरार उसकी बहन को पहले भी धमकाता था. उनके मुताबिक, नसरीन को डराया जाता था और आरोपी कथित तौर पर उसे जान से मारने की धमकी देता था. बहन ने बताया कि नसरीन अपने बच्चों की जिम्मेदारी को लेकर परेशान रहती थी और परिवार ने अब पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

7

7/7

अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर अनुराग सिंह ने बताया कि मृतका के पति और ससुरालीजनों के खिलाफ शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था. उन्होंने कहा आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी से बहुत परेशान था और उसने इलेक्ट्रिक शॉक देकर पत्नी को मारा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है.