कोरोना खत्म पर रायबरेली की ट्रेनें अब भी 'क्वारंटाइन' क्यों? राहुल गांधी ने DRM से मांगा जवाब
Raebareli Trains News:रायबरेली के सांसद राहुल गांधी ने जिले की चरमराती रेल व्यवस्था को लेकर रेलवे प्रशासन (DRM) को तीखी चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कोरोना काल से बंद पड़ी 8 पैसेंजर ट्रेनों को दोबारा चलाने और जलभराव वाले अंडरपास की मरम्मत की पुरजोर मांग की है।
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi
Raebareli Trains News: रायबरेली के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जिले की चरमराती रेल व्यवस्था को लेकर सीधे केंद्र सरकार और रेलवे प्रशासन की घेराबंदी कर दी है. राहुल गांधी ने मंडल रेल प्रबंधक (DRM) को एक लंबी-चौड़ी चिट्ठी लिखकर सवाल दागा है कि आखिर कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनें अब तक पटरी पर क्यों नहीं लौटीं? क्या रायबरेली की जनता को जानबूझकर सजा दी जा रही है?