Raebareli viral video: मौत की पटरी पर 'पिकनिक'! मासूम बच्चों और महिलाओं को लेकर बीच ट्रैक पर जा बैठा युवक, रोंगटे खड़े कर देगा ये वायरल वीडियो
Raebareli viral video: रायबरेली से एक ऐसा ही सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. यहां एक युवक की सनक ने मासूम बच्चों और महिलाओं की जान को भी जोखिम में डाल दिया है.
ADVERTISEMENT

Raebareli viral video
Raebareli viral video: लापरवाही जब हद पार कर जाए, तो वह खौफनाक मंजर बन जाती है. रायबरेली से एक ऐसा ही सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. यहां एक युवक की सनक ने मासूम बच्चों और महिलाओं की जान को भी जोखिम में डाल दिया है. जिस रेलवे पटरी पर तेज रफ्तार ट्रेनें दौड़ती हैं, वहां यह परिवार ऐसे बैठा है जैसे पार्क में पिकनिक मना रहा हो.