लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: एनकाउंटर में 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली, 5 गिरफ्तार, 12.8 किलो चांदी बरामद

Raebareli Crime News: रायबरेली के मिलएरिया क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12.80 किलो चांदी, अवैध हथियार और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है.

ADVERTISEMENT

 एनकाउंटर में 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली, 5 गिरफ्तार, 12.8 किलो चांदी बरामद
एनकाउंटर में 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली, 5 गिरफ्तार, 12.8 किलो चांदी बरामद
social share
Google CTA

Raebareli Crime News: रायबरेली में बेखौफ घूम रहे चोरों और अपराधियों पर पुलिस का काल बनकर टूट पड़ा है. बीती रात मिलएरिया और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने एक ऐसे ही शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया, जो चोरी के माल का बंटवारा करने के साथ-साथ अगली बड़ी वारदात की पटकथा लिख रहा था. पुलिस की घेराबंदी देख बदमाशों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, लेकिन 'खाकी' के पलटवार में दो शातिर चोर पैरों में गोली लगने से चीख पड़े. मौके से पुलिस ने कुल 5 अभियुक्तों को दबोच लिया.