Raebareli News: रायबरेली दीवानी कचहरी में चुनावी रण, सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदों के लिए वोटिंग आज, देर रात तक चलता रहा मान-मनौव्वल
Raebareli Bar Association Election: रायबरेली सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह चरम पर है. अध्यक्ष और महामंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए आज मतदान होगा. देर रात तक प्रत्याशियों ने समर्थन जुटाने की कोशिश की. अब 1,500 से अधिक अधिवक्ताओं की वोटिंग से नई कार्यकारिणी की तस्वीर साफ होगी.
ADVERTISEMENT

रायबरेली दीवानी कचहरी में चुनावी रण, सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदों के लिए वोटिंग आज
Raebareli News: अधिवक्ताओं की सर्वोच्च संस्था 'सेंट्रल बार एसोसिएशन' के मुखिया समेत सभी पदों को चुनने के लिए आज वोट डाले जाएंगे. मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक दीवानी कचेहरी परिसर में चलेगा. चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने वोटरों को अपने पाले में लाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. देर रात तक एक-एक वोट की खातिर बैठकों और लामबंदी का दौर चलता रहा.
