लेटेस्ट न्यूज़

रायबरेली: स्कूल बस में घुसा अजगर, सीट के नीचे छुपा, वन विभाग के छुड़ा दिए पसीने

रायबरेली (Rae Bareli News) में रेयान पब्लिक स्कूल की बस में विशालकाय अजगर मिला है. अजगर बस की सीट के नीचे छुप गया था. सूचना…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

रायबरेली (Rae Bareli News) में रेयान पब्लिक स्कूल की बस में विशालकाय अजगर मिला है. अजगर बस की सीट के नीचे छुप गया था. सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीओ सिटी वंदना सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर अजगर को रेस्क्यू करवाया. लगभग एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद किसी तरह अजगर को काबू में किया गया. रविवार होने की वजह से स्कूल बंद था इसलिए किसी तरह का कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है.