लेटेस्ट न्यूज़

PCS ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक को लेकर सामने आई बड़ी खबर, दोनों के रिश्ते के बारे में ये पता चला

आलोक और ज्योति मौर्य ने बच्चों के लिए अपने विवाद खत्म कर एक साथ रहने का फैसला किया है। दोनों अब शांति से परिवार के साथ जीवन बिता रहे हैं। आलोक प्रतियोगी परीक्षाओं में व्यस्त हैं और ज्योति अपने काम पर ध्यान दे रही हैं। यह समझौता परिवार में खुशहाली लाने वाला है।

ADVERTISEMENT

social share
google news

पिछले कुछ सालों से सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र रहीं पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या के बीच आखिरकार सुलह हो गई है. लंबे समय तक चली अदालती लड़ाई और एक-दूसरे पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद, अब यह जोड़ा अपनी दो जुड़वा बेटियों के भविष्य के लिए एक साथ रहने को तैयार हो गया है.