RO-ARO परीक्षा में पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स को प्रयागराज पुलिस ने दौड़ाया
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक के बाद अब RO/ARO एग्जाम का पेपर कथित तौर पर लीक होने का दावा किया जा रहा है. इसको लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

विरोध प्रदर्शन करते छात्र
RO-ARO Exam: उत्तर प्रदेश में पिछले पेपर लीक के कथित आरोपों के बीच यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया गया. इसके बावजूद युवाओं का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है. यूपी में पुलिस भर्ती से पहले 11 फरवरी को आयोजित की गई समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2023 यानी RO/ARO एग्जाम का पेपर कथित तौर पर लीक होने का दावा कर प्रदर्शन चल रहा है. इस बीच प्रयागराज में प्रदर्शन स्थल से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स और युवाओं को दौड़ाती नजर आ रही है.