कोई किसान का बेटा तो किसी की उम्र हो रही खत्म, RO/ARO परीक्षा देने वालों का दर्द देखिए
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आरओ और एआरओ ( RO/ARO) परीक्षा के पेपर लीक आउट मामले को लेकर शुक्रवार को लोकसेवा आयोग गेट के सामने अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया.
ADVERTISEMENT

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आरओ/एआरओ (RO/ARO) परीक्षा के पेपर लीक आउट मामले को लेकर शुक्रवार को लोकसेवा आयोग गेट के सामने अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया. इन्हीं अभ्यर्थियों में आजमगढ़ निवासी आलोक कुमार नामक शख्स भी शामिल हुए. उन्होंने बताया कि वह पिछले कई सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. अब उनकी 43 साल उम्र हो गई है और उनके पास सिर्फ 2 साल बच्चे हैं. अगर इसी तरह पेपर आउट होते रहे तो उनकी उम्मीद टूट जाएगी.