UPTak Baithak Logo

उमेश पाल की पत्नी जया को सता रहा डर कि यूपी में दोहराई जाएगी फिर वही पुरानी कहानी

Umesh Pal Murder Case Update: प्रयागराज में 24 फरवरी की शाम को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Umesh Pal Murder Case Update: प्रयागराज में 24 फरवरी की शाम को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. आपको बता दें कि उमेश पाल की हत्या का आरोप पूर्व सांसद और माफिया अतीक अहमद पर लगा है. वहीं, आज यानी सोमवार को उमेश पाल के घर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस दौरान उमेश पाल के साथ-साथ शहीद हुए दोनों कॉन्स्टेबल संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह को भी श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर उमेश पाल की मां शांति देवी और पत्नी जया पाल ने यूपी तक से खास बातचीत की. उमेश की मां ने कहा, “मुख्यमंत्री जी सख्ती बरतें और हत्यारों को ढूंढ-ढूंढ कर मारा जाए. मेरे बेटे के हत्यारे बचने ना पाएं. कब तक भागेंगे कितने दिन भागेंगे.” उमेश पाल की मां ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, “अतीक ने ही मेरे बेटे को मरवाया है. जब आदमी षड्यंत्र रचेगा तो उसकी बीवी, बच्चे सब सहयोग करेंगे.’