लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज: दुल्हन ने CM योगी से की थी रोड बनवाने की अपील, UP Tak की खबर का हुआ ये असर

Prayagraj News: यूपीतक की खबर का असर एक बार फिर हुआ है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक परिवार में शादी थी. शादी से पहले…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Prayagraj News: यूपीतक की खबर का असर एक बार फिर हुआ है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक परिवार में शादी थी. शादी से पहले लड़की के घर के बाहर खराब सड़क और गंदगी की खबर को यूपीतक ने उठाया था. अब हमारी खबर का असर हो गया है. बता दें कि 7 दिसंबर को शादी थी लेकिन शादी से पहले ही सड़क का निर्माण और गंदगी को दूर करने का काम शुरू हो गया था. इससे शादी में शामिल होने आए बाराती और घराती दोनों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद कहा है.