लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज: शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने मरने की ठानी, प्रेमिका नदी में कूद गई, प्रेमी खड़ा रहा

आपने प्रेमी प्रेमिकाओं के कई किस्से सुने और देखे होंगे, लेकिन संगम नगरी प्रयागराज में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां अजब प्रेम की…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

आपने प्रेमी प्रेमिकाओं के कई किस्से सुने और देखे होंगे, लेकिन संगम नगरी प्रयागराज में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है. इस कहानी में पहले तो प्रेमी-प्रेमिका ने साथ जीने-मरने की कसम खाई. जब परिवार वालों को एक दूसरे की नजदीकियां खटकने लगीं, तो दोनों ने एक साथ दुनिया छोड़ने का फैसला कर लिया.

इसके लिए दोनों ने यमुना नदी के बने पुल से कूदने की जगह भी तय कर ली, लेकिन कहानी में उस वक्त ट्विस्ट आ गया जब प्रेमिका ने आत्महत्या करने के लिए नदी में छलांग तो लगा दी, लेकिन प्रेमी नहीं कूदा. हालांकि, महिला तैरना जानती थी और वह तैर कर बाहर आ गई, लेकिन अपने प्रेमी के विश्वासघात से वह काफी दुखी हुई और उसने प्रेमी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुरुष और महिला एक दूसरे को चाहते थे लेकिन इन दोनों की शादी अलग-अलग व्यक्तियों से हुई. मगर इनकी नजदीकियां बनी रहीं, महिला 30 साल के चंदू साथ पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में थी और कुछ महीने पहले महिला अपनी 6 साल की बेटी के साथ पुणे गई थी.

चंदू ने महिला को बिना बताए अपनी शादी कर ली और 18 मई को जब महिला वापस प्रयागराज लौटी, तो इस बात को लेकर आपस में मारपीट हो गई.

इसके बाद चंदू ने अपनी पत्नी को तलाक देने के बाद उससे शादी का वादा किया. इस मामले को लेकर चंदू और महिला में कई बार झगड़ा हुआ और इसी झगड़े से ऊब कर दोनों ने अपनी जीवन लीला खत्म करने की ठान ली.

दोनों की मुलाकात नए यमुना पुल पर 29 मई को हुई. महिला के मुताबिक, उसने पहले नदी में छलांग लगाई लेकिन चंदू नदी में नहीं कूदा.

हालांकि, महिला तैरना जानती थी लेकिन वो बदहवास होकर बाहर आई. मौके पर कीडगंज पुलिस पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया. प्रेमी की बेवफाई से महिला परेशान हो गई और उसने अपने प्रेमी चंदू के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी.

प्रेमिका संग उसके मां-पिता को मार हुआ फरार, पुलिस ने फोटो जारी कर रखा 50000 का इनाम