लेटेस्ट न्यूज़

महाकुंभ में नावों का किराया 50 प्रतिशत बढ़ाने पर सहमति बनी

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 में नाव किराए में 50 प्रतिशत की वृद्धि पर सहमति बनी. जानिए नई दरें, वृद्धि का कारण, और इसका श्रद्धालुओं पर प्रभाव.

ADVERTISEMENT

Maha Kumbh 2025
Maha Kumbh 2025
social share
Google CTA

Maha Kumbh 2025: 13 जनवरी, 2025 से यहां शुरू हो रहे महाकुंभ मेले में नाविकों की आय बढ़ाने की दिशा में मेला प्रशासन ने नावों का किराया 50 प्रतिशत बढ़ाने पर सहमति दी है. अपर जिलाधिकारी (महाकुम्भ) विवेक चतुर्वेदी के मुताबिक, संगम में चलने वाली नावों के किराए में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. लंबे समय से नाविक किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे. प्रयागराज जिला नाविक संघ और मेला प्रशासन के बीच हुई बैठक के बाद यह निर्णय किया गया है.