अतीक-अशरफ मर्डर: शूटरों ने होटल में छिपा रखे थे मोबाइल, कर रहे थे रेकी, देखें वीडियो
Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीते शनिवार को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर (Atiq Ahmed Murder Case) हत्या कर…
ADVERTISEMENT

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीते शनिवार को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर (Atiq Ahmed Murder Case) हत्या कर दी गई.वारदात को अंजाम देने वाले तीन हत्यारों को पुलिस ने मौके पर से ही गिरफ्तार कर लिया था. वहीं इस हत्याकांड को लेकर हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की पूछताछ में शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्या ने हत्याकांड से जुड़ी कई बातें बताई हैं. शूटर्स प्रयागराज में रेलवे स्टेशन के करीब होटल ‘STAY IN’ में रुके हुए थे और यही पर उसकी हत्या की साजिश रची गई.