लेटेस्ट न्यूज़

भूत ने 2014 में कैसे दर्ज कराई FIR? इलाहाबाद HC के सामने आया अजीबोगरीब केस, सब हैरान

2014 में एक भूत द्वारा दर्ज की गई FIR का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में सामने आया, जिससे सब हैरान हैं। जानें इस अजीबोगरीब केस की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Representative Image
Representative Image
social share
google news

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट के सामने एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया, जिसे जिसने भी सुना वो चकरा गया. ये सुनने में भी अजीब लगेगा कि कोई भूत भी FIR करा सकता है. बता दें कि यहां मृतक व्यक्ति के नाम से साल 2014 में एक जमीन के विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया. वहीं, विवेचक ने भी बयान दर्ज कर लिया और चार्जशीट भी लगा दी. केस चलता रहा. ये मामला जब हाईकोर्ट आया तो कोर्ट ने सभी पहलू की जांच कर कुशीनगर एसपी से पूछा कि कोई मरा हुआ व्यक्ति या कोई भूत भी FIR करा कर निर्दोषों को फंसा सकता है?