लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज में CM योगी ने जिस पुल का किया उद्घाटन उसमें 24 घंटे में आई दरारें, ये है मामला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में यूपी और एमपी को जोड़ने वाले टोंस नदी पर बने पुल का ऑनलाइन उद्घाटन किया. मगर सीएम की और से उद्घाटन करने के मजह 24 घंटे के भीतर ही 66 करोड़ रुपये की लगत से बने इस पुल में दरारें आ गईं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में यूपी और एमपी को जोड़ने वाले टोंस नदी पर बने पुल का ऑनलाइन उद्घाटन किया. मगर सीएम की और से उद्घाटन करने के मजह 24 घंटे के भीतर ही 66 करोड़ रुपये की लगत से बने इस पुल में दरारें आ गईं. पुल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो हड़कंप मच गया. सोशल मीडिया पर ऐसी बात सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए. वहीं, अधिकारियों का कहना है कि पुल में दरारें नहीं आई हैं, बल्कि इसकी मिट्टी धंस गई है.