लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज का अंकित नौकरी करने के लिए गया सऊदी अरब के रियाद, वहां उससे चरवाने लगे ऊंट, देखिए उसकी हालत

प्रयागराज के रहने वाले एक अंकित भारतीय नाम के युवक ने सऊदी अरब से एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया है कि कफील नाम के व्यक्ति ने उसका वीजा अपने पास रख लिया है और उसे वापस इंडिया नहीं जाने दे रहा. वीडियो में अंकित रोते हुए कह रहा है कि उससे कड़ी धूप में ऊंट चरवाया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

Prayagraj News
Prayagraj News
social share
google news

प्रयागराज का रहने वाले अंकित भारतीय उर्फ इंद्रजीत पैसा कमाने के लिए सऊदी अरब की राजधानी रियाद गया था. लेकिन तब उसे ये नहीं पता था जहां वह नौकरी और पैसों की तलाश में जा रहा है वहां उसके साथ शोषण किया जाएगा. अंकित भारतीय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर गुहार लगाई है कि उसे प्रयागराज वापस बुला लिया जाए. अंकित ने वीडियो में आरोप लगाया है कि कफील नाम के व्यक्ति ने उसकी वीजा अपने पास रख लिया है और उसे वापस इंडिया नहीं जाने दे रहा. वीडियो में अंकित रोते हुए कह रहा है कि उससे कड़ी धूप में ऊंट चरवाया जा रहा है. फिलहाल अंकित का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.