लेटेस्ट न्यूज़

पैर से निकला 2 किलो का 15 सेमी लंबा ट्यूमर... प्रयागराज के सुनील कुमार को क्या हुआ था?

प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. यहां एक 20 साल के युवक सुनील कुमार के पैर से 15 सेंटीमीटर लंबा और 2 किलोग्राम वजनी ट्यूमर ऑपरेशन के जरिए निकाला गया है.

ADVERTISEMENT

tumor removed from leg
tumor removed from leg
social share
google news

प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. यहां एक 20 साल के युवक सुनील कुमार के पैर से 15 सेंटीमीटर लंबा और 2 किलोग्राम वजनी ट्यूमर ऑपरेशन के जरिए निकाला गया है. ये ट्यूमर ऑस्टियोकांड्रोमा नामक बीमारी के कारण विकसित हुआ था. डॉक्टरों के अनुसार यह अब तक के टीबिया बोन का सबसे बड़ा मामला माना जा रहा है. यह सर्जरी सीनियर आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनीष शुक्ला की देखरेख में किया गया है.