लेटेस्ट न्यूज़

ज्ञानवापी केस: इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई टली, 20 को मुस्लिम पक्षकार पेश करेंगे दलीलें

ज्ञानवापी विवाद से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुक्रवार 12 बजे से होने वाली सुनवाई टल गई है. मस्जिद कमेटी के वकील ने निजी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

ज्ञानवापी विवाद से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में शुक्रवार 12 बजे से होने वाली सुनवाई टल गई है. मस्जिद कमेटी के वकील ने निजी कारणों से सुनवाई दो बजे तक टाले जाने का अनुरोध किया था जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया. हालांकि 2 बजे कोर्ट उपलब्ध नहीं होने के कारण मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी. मामले में 20 जुलाई को मुस्लिम पक्षकार अपनी दलीलें पेश करेंगे.

शुक्रवार को जस्टिस प्रकाश पाडिया की सिंगल बेंच में दोपहर 12 बजे से मामले की सुनवाई होनी थी. इसमें मुस्लिम पक्षकार अपनी दलीलें पेश करने वाले थे. सबसे पहले मस्जिद की इंतजामिया कमेटी को अपना पक्ष रखना था. इसके बाद यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को दलीलें पेश करनी थी. अब 20 जुलाई को होने वाली सुनवाई में मुस्लिम पक्षकारों की बहस खत्म होने के बाद यूपी सरकार को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा.

गौरतलब है कि 13 जुलाई को हुई पिछली सुनवाई पर हिंदू पक्ष ने अपनी बहस पूरी कर ली थी. स्वयंभू भगवान विश्वेश्वर पक्षकार की तरफ से उनके वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी ने बहस की थी. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसआई के सर्वे पर 31 जुलाई तक रोक लगा रखी है.

वाराणसी की अदालत में 31 साल पहले 1991 में दाखिल मुकदमे की सुनवाई हो सकती है या नहीं, हाईकोर्ट को मुख्य रूप से यही तय करना है. एएसआई से खुदाई कराकर सर्वेक्षण कराए जाने समेत कई अन्य मुद्दों पर भी बहस होगी.

हिंदू पक्ष का दावा- ज्ञानवापी मस्जिद के मामले में उपासना स्थल अधिनियम लागू नहीं होता