लेटेस्ट न्यूज़

जया वर्मा सिन्हा बनीं रेलवे बोर्ड की पहली महिला CEO-अध्यक्ष, प्रयागराज से है ये कनेक्शन

Jaya Verma Sinha News: रेलवे यातायात सेवा की वरिष्ठ अधिकारी जया वर्मा सिन्हा ने शुक्रवार को रेलवे बोर्ड की पहली महिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Jaya Verma Sinha News: रेलवे यातायात सेवा की वरिष्ठ अधिकारी जया वर्मा सिन्हा ने शुक्रवार को रेलवे बोर्ड की पहली महिला मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया. जया हाल ही में रेलवे की मीडिया चर्चाओं के केंद्र में थीं, जब एक सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) के रूप में, उन्होंने दुखद बालासोर ट्रेन दुर्घटना के बाद जटिल सिग्नलिंग प्रणाली के बारे में समझाया था.

कौन हैं जया वर्मा सिन्हा?

आपको बता दें कि जया वर्मा सिन्हा 1988 में भारतीय रेलवे यातायात सेवा में शामिल हुई थीं. वह अनिल कुमार लाहोटी की जगह लेंगी और 31 अगस्त, 2024 तक इस पद पर रहेंगी. सिन्हा एक अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाली हैं, लेकिन उनका कार्यकाल समाप्त होने पर उन्हें उसी दिन फिर से नियुक्त किया जाएगा.

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्र रही हैं जया

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (प्रयागराज) की पूर्व छात्र, सिन्हा 1988 में भारतीय रेलवे यातायात सेवा में शामिल हुईं और उत्तर रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे और पूर्वी रेलवे में काम किया. उन्होंने चार वर्षों तक बांग्लादेश के ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग में रेलवे सलाहकार के रूप में भी काम किया.

बांग्लादेश में उनके कार्यकाल के दौरान ही कोलकाता से ढाका तक मैत्री एक्सप्रेस की शुरुआत की गई थी. वह पूर्वी रेलवे, सियालदह डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में भी काम कर चुकी हैं.

(भाषा के इनपुट्स के साथ)