लेटेस्ट न्यूज़

VIDEO : थार की छत पर लादी मिट्टी और हाईवे पर दौड़ा दी, रील के चक्कर में जीशान को पड़ गए लेने के देने

ADVERTISEMENT

Meerut Viral Video : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक अनोखा और विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति को फावड़े से एक थार गाड़ी की छत पर मिट्टी डालते हुए देखा जा सकता है. इ

social share
google news

Meerut Viral Video : उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक अनोखा और विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति को फावड़े से एक थार गाड़ी की छत पर मिट्टी डालते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद वह गाड़ी को हाईवे पर तेज रफ्तार में चलाता है, जिससे छत पर रखी मिट्टी हवा में उड़ने लगती है. गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से पता चलता है कि ये मेरठ की ही है. इस गाड़ी पर 'ठाकुर' लिखा हुआ है. वीडियो में एक और थार गाड़ी भी दिख रही है, जो इसके आगे चल रही है, हालांकि उसका नंबर स्पष्ट नहीं है. दोनों गाड़ियां हाईवे पर दौड़ती नजर आती हैं.